Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नारद जयंती पर पत्रकारिता के आदर्शों को किया गया नमन
  • अल्मोड़ा

नारद जयंती पर पत्रकारिता के आदर्शों को किया गया नमन

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नारद जयंती के अवसर पर आरएसएस के प्रचार विभाग द्वारा गुरुवार को नगर के एक निजी होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज और पत्रकारिता से जुड़े अनेक विशिष्ट जनों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने महर्षि नारद को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी ने किया, जबकि स्वागत भाषण चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित चंद्र जोशी ने महर्षि नारद के जीवन दर्शन और पत्रकारिता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल ने पत्रकारिता में मूल्यों की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार को निष्पक्ष रहकर समाचार को असल रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने देशहित में पत्रकारिता की भी बात कही। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने अपने वक्तव्य में पत्रकारिता को जनजागरण का प्रमुख माध्यम बताया और इसे समाज परिवर्तन का सशक्त साधन कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने की जिम्मेदारी पत्रकारों के कन्धों पर है। कुलपति प्रो बिष्ट ने गोष्ठी में उपस्थित छात्रों से विभिन्न पत्र पत्रिकाओं से सीख लेने की बात भी कही। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा ने पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और समाज में उसकी भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन रूप सिंह बिष्ट के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में दीपक गुरुरानी, लक्ष्मण सिंह भोज, जसोद सिंह, मनीष तिवारी, हरीश त्रिपाठी, जिला प्रचारक आशुतोष सहित प्रचार विभाग और संघ के विभिन्न दायित्वों में कार्यरत कार्यकर्ताओं, अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 61वीं शाखा खैरना का शुभारंभ
Next: महिला एवं युवक मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाएगी : धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.