Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अपात्र लोगों को वोटर आईडी, बिजली पानी कनेक्शन देने पर जाएगी नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपात्र लोगों को वोटर आईडी, बिजली पानी कनेक्शन देने पर जाएगी नौकरी

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में गलत तरीके से अपात्र और संदिग्ध लोगों को आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत बिजली- पानी के कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारियों को वर्चुअल बैठक में निर्देश देते हुए सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सुरक्षा से जुड़े विषय पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपात्र लोगों को इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही उनकी सेवाएं बर्खास्त कर दी जाएंगी। बाहरी लोगों, संदिग्ध गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से प्रदान करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की नियमित निगरानी रखी जाए। अवैध अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई की जाए। आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से अपात्र लोगों को देने वाले कार्मिकों को तत्काल निलंबित किया जाए। उनके खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई भी की जाए। कहा कि यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, जिसमें कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने दोनों मण्डल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का भौतिक सत्यापन करें। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का तत्काल समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिससे शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। जिलाधिकारी नियमित जन सुनवाई करे। तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों और बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। ई-सेवाओं के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। अनावश्यक रूप से कार्यों में लेटलतीफी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय समेत सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक सीजन को लेकर 22 अप्रैल को होगी बैठक, व्यवस्थाओं पर होगा मंथन
Next: दूसरे की जगह सरकारी भर्ती की परीक्षा दे रहा सॉल्वर और मुन्नाभाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.