Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दूसरे की जगह सरकारी भर्ती की परीक्षा दे रहा सॉल्वर और मुन्नाभाई गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

दूसरे की जगह सरकारी भर्ती की परीक्षा दे रहा सॉल्वर और मुन्नाभाई गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सीबीएसई में अधीक्षक के पद पर भर्ती को दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा साल्वर और पेपर साल्व कराने की सेटिंग करने का आरोपी मुन्ना भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी यूपी और दूसरा बिहार का निवासी है। परीक्षा नियंत्रक टीम की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की हुई। मामले में परीक्षा में जिस छात्र को बैठना था, उसे फरार घोषित किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को केवि ओएनजीसी देहरादून में सीबीएसई में भर्ती की परीक्षा चल रही थी। केंद्र अधीक्षक जयकृष्ण ने थाने आकर तहरीर दी। बताया कि दो पालियों में चल रही परीक्षा में गौतम कुमार पासवान उम्र 36 वर्ष पुत्र नत्थू पासवान निवासी लेहबनी दहिया, नियर काली मंदिर थाना धनबाद जिला धनबाद झारखंड को शामिल होना था। केंद्र में शाम करीब चार सीबीएसई की परीक्षा नियंत्रक टीम पहुंची। टीम ने बताया कि गौतम की जगह कोई अन्य परीक्षा देने बैठा है। उसके बायोमेट्रिक मिलान नहीं हुए हैं। उसकी जगह परीक्षा देने बैठे साल्वर आयुष कुमार पाठक उम्र 22 वर्ष पुत्र विनय कुमार पाठक मूल निवासी सिंह थाना नौहटा जिला रोहतास बिहार, हाल निवासी हिडाल्को कॉलोनी, रेनूकूट जिला सोनभद्र यूपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि वह हाल में प्रयागराज में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। एक साल पहले उसकी मुलाकात प्रणव कुमार निवासी बिहार से हुई। वह काफी समय से बिहार, झारखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेता। इसके लिए मोटी रकम लेता। बताया कि प्रणव कुमार ने आरोपी को अपने गैंग में पेपर सॉल्वर के तौर पर जोड़ा। वह प्रणव साथ ही देहरादून में दूसरे की परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने प्रणव कुमार उम्र 46 वर्ष पुत्र विद्यानंद उपाध्याय निवासी मोहल्ला टाले थाना राजगीर, जिला नालंदा, बिहार को कौलागढ़ रोड से गिरफ्तार किया। प्रणव से पूछताछ में पता लगा कि गौतम को परीक्षा में पास कराने के लिए उसने दस लाख रुपये में ठेका लिया। इसमें सवा लाख रुपये वह ले चुका था। शेष रकम चयन के बाद ली जानी थी। पुलिस ने प्रणव से परीक्षा देने से पहले गौतम से लिए गए एक लाख रुपये भी बरामद किए। मामले में प्रणव कुमार और आयुष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, गौतम कुमार की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपात्र लोगों को वोटर आईडी, बिजली पानी कनेक्शन देने पर जाएगी नौकरी
Next: मतदाता सूची को लेकर दावे, आपत्ति के सम्बंध में नहीं प्राप्त हुई एक भी अपील

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.