Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक से टकराकर बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक से टकराकर बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बानूसी के पास शुक्रवार सुबह ट्रक से टकराकर बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत हो गई। वह सितारगंज से टनकपुर ड्यूटी के लिए जा रहा था। शुक्रवार सुबह 4 बजे सितारगंज निवासी 58 वर्षीय हरवंश सिंह पुत्र काका सिंह सितारगंज से टनकपुर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान झनकट से आगे आदर्श इंटर कॉलेज बानूसी के पास उनकी बाइक रोड पर खड़े 12 टायरा ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना राहगीरों ने निकट के टोल कर्मचारियों को दी। टोल की एंबुलेंस से घायल हरवंश को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक हरवंश अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता की समस्याओं पर उदासीन सरकार ध्यान भटकाने में मशगूल
Next: उत्तराखंड में वक्फ संपत्तियों की जांच के निर्देश, मुख्यमंत्री धामी बोले—समाज के हित में होगा उपयोग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.