Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं को दी थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं को दी थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। स्कूली बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चौखुटिया पुलिस द्वारा जीजीआईसी चौखुटिया की छात्राओं और अध्यापिकाओं को थाना भ्रमण कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर के थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने के साथ-साथ सुरक्षा, कानून और तकनीकी अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है। गुरुवार को थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को थाने के विभिन्न विभागों, अभिलेखों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर ठगी के प्रकार जैसे कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क, क्यूआर कोड स्कैन, जॉब और ओएलएक्स फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन पेमेंट और लोनिंग से जुड़ी धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों, डायल 112, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, महिला एवं बाल अपराध, नवीन आपराधिक कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी छात्राओं को जागरूक किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
Next: उत्तराखंड में चाय उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार से जुड़ेंगे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.