Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • देहरादून

भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

देहरादून। भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस नथुवावाला स्थित श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल केंद्र पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्लेशियर पब्लिक स्कूल केंद्र और श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल केंद्र के योग साधकों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।
समारोह का उद्घाटन पद्मश्री एवं उत्तराखंड रत्न से सम्मानित डॉ. माधुरी बर्थवाल और विशिष्ट अतिथि आचार्य नथी प्रसाद उनियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। डॉ. बर्थवाल ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है जिसे अब पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही ऐसा माध्यम है जो हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने उपस्थित सभी साधकों से प्रतिदिन योग करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर योग साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया योगा डांस दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में ‘योग साधना से लाभ’, भारतीय योग संस्थान का परिचय और संस्थान की पत्रिका योग मंजरी के हड्डी रोग विशेषांक की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में 80 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आर. के. भट्ट, मदन बिजलवान, विनीता चौहान, अनीता रावत, अनुज कुमार, खेमराज उनियाल सहित अनेक साधक उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन सकारात्मक ऊर्जा और योग के प्रति समर्पण के भाव से परिपूर्ण रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागवान के पास वाहन अलकनंदा में समाया, 5 की मौत
Next: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू: मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.