Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बागवान के पास वाहन अलकनंदा में समाया, 5 की मौत
  • पौड़ी

बागवान के पास वाहन अलकनंदा में समाया, 5 की मौत

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बागवान के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धारी देवी दर्शन के लिए जा रही थार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई और अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में फरीदाबाद निवासी तीन किशोरों और एक महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई और दुर्गमता के चलते राहत और बचाव कार्य में खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।

प्रारंभिक रेस्क्यू अभियान में अनीता नाम की एक महिला को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया और उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पर ‘अप्लाई फॉर’ नंबर प्लेट लगी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी हाल ही में खरीदी गई थी।

मृतकों की पहचान फरीदाबाद के निवासी सुनील गुसाईं, उनकी पत्नी मीनू, पुत्र सुजल, पुत्र नुक्कू और आदित्य पुत्र मदन के रूप में हुई है। ये सभी परिवार सहित दर्शन के लिए निकले थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई घंटों तक चले सर्च और रेस्क्यू अभियान के बाद सभी शवों को खाई से निकाला। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

रेस्क्यू कार्य में थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के साथ हेड कांस्टेबल विपेंद्र रावत, पवन रावत, देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल दरवान सिंह, रजनीश शर्मा, विजय भारती, होमगार्ड रोशन और एसडीआरएफ की व्यासी/श्रीनगर यूनिट की टीम शामिल रही।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आंदोलन की दी चेतावनी
Next: भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.