Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंबेडकर जयंती पर कन्या गुरुकुल में पोस्टर व प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन
  • हरिद्वार

अंबेडकर जयंती पर कन्या गुरुकुल में पोस्टर व प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

छात्राओं ने रैली निकाल कर दिया सामाजिक संदेश, विजेताओं को किए गए सम्मानित

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-03 द्वारा शनिवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान ने किया।

इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान ने छात्राओं को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाबासाहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। वे एक महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे। उन्होंने दलित समाज की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश दिया।

अंग्रेज़ी विभाग की डॉ. मंजूषा कौशिक ने डॉ. अंबेडकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को डॉ. मदान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुष्का नेगी ने प्रथम, अनिष्का ने द्वितीय और नेहा नागयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी सैनी प्रथम और अनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर छात्राओं ने जागरुकता रैली भी निकाली, जिसमें उन्होंने सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. हेमलता और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

कन्या गुरुकुल की प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा सहित प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. वरिंदर विर्क, डॉ. रिचा, डॉ. रितु, डॉ. बिंदु मलिक, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. आभा शुक्ला, डॉ. मनिला, डॉ. निधि हांडा, डॉ. सुनीता रानी, डॉ. बबिता शर्मा, डॉ. दीपा गुप्ता सहित अनेक शिक्षिकाएं, शोध छात्राएं और शिक्षकेतर कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विपक्ष बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार: अजय टम्टा
Next: अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.