Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विपक्ष बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार: अजय टम्टा
  • अल्मोड़ा

विपक्ष बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार: अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर पालिका के बूथ संख्या 136 पर शनिवार को भाजपा के ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। अजय टम्टा ने जातिवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को जातियों से ऊपर उठकर देशप्रेम की भावना को अपनाना होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है, जो एक सच्चे सपूत की तरह निष्ठा और समर्पण के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने बूथ संख्या 127, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने बूथ संख्या 126 और अजय वर्मा ने पंचधारा स्थित बूथ संख्या 132 पर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। इसके अलावा कैलाश गुरुरानी ने बूथ 122, बीना नयाल ने 128, धर्मेंद्र बिष्ट ने 130, जगत तिवारी ने 144 और लीला बोरा ने बूथ संख्या 149 में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, अभिषेक जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, लीला बोरा, देवेश बिष्ट, दर्शन रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी डिवीजन में आग बुझाने को तैनात किए दौ सो फायर वाचर
Next: अंबेडकर जयंती पर कन्या गुरुकुल में पोस्टर व प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.