Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूपीएस के खिलाफ कर्मचारियों का एक अप्रैल को प्रदेश भर में प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूपीएस के खिलाफ कर्मचारियों का एक अप्रैल को प्रदेश भर में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एक अप्रैल को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम को एक अप्रैल से लागू करने पर कड़ा एतराज जताया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने दिल्ली तक पैदल यात्रा से सकुशल लौटने के बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। नई पेंशन स्कीम को बंद करने की जगह अब यूपीएस को लाकर सरकार कर्मचारियों को धोखा दे रही है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई के लिए एकजुट हो रहे हैं। यदि सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। अभी तक आंदोलन गांधीवादी तरीके से ही चलाया जा रहा है। यूपीएस के विरोध में एक अप्रैल को पूरे प्रदेश में यूपीएस का पुतला दहन किया जाएगा। सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों में यूपीएस के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करेंगे। प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस के नाम पर बांटने का काम कर रही है। किसी भी हाल में यूपीएस को उत्तराखंड में लागू नहीं होने दिया जाएगा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश भट्ट ने कहा कि पेंशन की लड़ाई अब अंतिम दौर पर पहुंच गई है। जिस प्रकार सरकार कर्मचारियों की मांग को अनदेखा कर रही है, उससे सरकार और कर्मचारियों के बीच दूरियां बढ़ने के साथ साथ कर्मचारियों का सरकार के प्रति रोष भी बढ़ रहा है। शहीद स्थल पर ऑनलाइन बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सोहन सिंह रावत, मुकेश बहुगुण, लक्ष्मण सजवाण, माखन लाल शाह, आशुतोष सेमवाल, अरविंद चौहान, नरेंद्र पटवाल, गुड्डी मटूड़ा, विनोद चौहान, राकेश भट्ट, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।

एक अप्रैल को सुबह से लेकर शाम तक विरोध दर्ज होगा
एक अप्रैल को यूपीएस के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा। इसमें कर्मचारी सुबह से ही अपनी सोशल मीडया प्रोफाइल को काला रखेंगे। कार्यालयों, संस्थानों में सभी लोग काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। एक अप्रैल को दिन में तीन बजे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। शाम पांच बजे यूपीएस की प्रतियां जलाने के साथ पुतला दहन होगा। रात आठ से नौ बजे के बीच एक घंटा घर की सभी लाइटों को बंद रखा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगा अतिरिक्त सुगम मार्ग: धन सिंह
Next: खटीमा-पीलीभीत रोड का पैचवर्क नहीं होने से भाजपाई नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.