Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • नए मुकाम पर सेंसेक्स, निवेशकों ने 1 दिन में कमाए 3.42 लाख करोड़ रुपये
  • अर्थ जगत

नए मुकाम पर सेंसेक्स, निवेशकों ने 1 दिन में कमाए 3.42 लाख करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हुई चौतरफा लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज दो दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 834.02 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 49,398.29 अंक पर पहुँच गया। यह चार महीने का बेस्ट परफार्मेंस है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों को कुल मार्केट कैप 196.20 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक ही दिन में निवेशकों ने 3.42 लाख करोड़ रुपये कमाए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 239.85 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढक़र 14,521.15 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों ने मझोली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 2.31 प्रतिशत चढक़र 18,952.06 अंक पर और स्मॉलकैप 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,634.97 अंक पर रहा। चौतरफा लिवाली का जोर इस प्रकार रहा कि सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी की भी 50 में से 46 कंपनियों में बढ़त रही। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व का शेयर साढ़े छह प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का सवा 5 प्रतिशत, एचडीएफसी का सवा तीन प्रतिशत तथा एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और सनफार्मा के शेयर ढाई फीसदी से अधिक चढ़े। टेक महिंद्रा में आधा फीसदी की गिरावट रही। विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 2.70 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.61 प्रतिशत और जापान का निक्की 1.39 प्रतिशत चढ़ गया।
हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.83 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.27 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेंसेक्स 436.04 अंक की बढ़त में 48,900.31 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। कारोबार की समाप्ति से पहले 49,499.85 अंक तक चढऩे के बाद गत दिवस के मुकाबले 834.02 अंक ऊपर 49,398.29 अंक पर बंद हुआ। इसका दिवस का निचला स्तर 48,805.54 अंक रहा। बीएसई में कुल 3,146 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2,124 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 874 के लाल निशान में बंद हुये जबकि शेष 148 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। निफ्टी 90.35 अंक चढक़र 14,371.65 अंक पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 14,350.85 अंक और उच्चतम स्तर 14,546.05 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 239.85 अंक की बढ़त के साथ 14,521.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसद का बजट सत्र पर 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक
Next: केन्द्र से कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खेप मिली

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.