Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद का बजट सत्र पर 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक
  • राष्ट्रीय

संसद का बजट सत्र पर 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली (आरएनएस)। बजट से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी।
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के चलते ये सर्वदलीय बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी। इसके अलावा एनडीए यानि कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस भी 30 जनवरी को बैठक करेगा। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पेश किया जाएगा। संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जाएगा और आठ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। पिछले मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग अलग पालियों में होगी। राज्यसभा दोपहर तब बैठेगी जबकि लोकसभा की बैठक शाम चार बजे से नौ बजे तक होगी। कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य उपयों के तहत यह कदम उठाया गया है।
बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा। पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चली थी ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सकता था। संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां और बेटे ने धोखाधड़ी कर हरकी पैड़ी के मंदिर और ट्रस्ट की अन्य संपत्ति को बेचा
Next: नए मुकाम पर सेंसेक्स, निवेशकों ने 1 दिन में कमाए 3.42 लाख करोड़ रुपये

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.