Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • समस्याओं को लेकर सीएम से वार्ता करेंगे कर्मचारी
  • पौड़ी

समस्याओं को लेकर सीएम से वार्ता करेंगे कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधियों की बैठक में कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल को प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से वार्ता के लिए देहरादून भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तराखंड हल्द्वानी द्वारा प्रदेश के राजकीय आई0टी0आई0 में कार्यरत अनुदेशकों की कार्यदेशकों के पदों पर पदोन्नति का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था, लेकिन शासन द्वारा अभी तक अनुदेशकों की पदोन्नति नहीं की गयी है, जबकि अधिकांश विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांग के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अनुदेशकों की शीघ्र पदोन्नति नहीं की गयी तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार से समस्त कर्मियों को पूर्व की भांति 10,16,26 वर्ष की संतोषजनक सेवा पर ए0सी0पी0 का लाभ दिये जाने का शासनदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल को प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से वार्ता के लिए देहरादून भेजने का निर्णय लिया गया।बैठक में परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह, भारत सिंह बिष्ट, वीर सिंह घाघट आदि ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक ऋणों को पूर्ण रूप से ब्याज मुक्त किया जाए
Next: 5 घंटे खुला मौलेखाल बाजार, कम निकले लोग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.