Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता सेनानी हीरा बल्लभ तिवारी को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता सेनानी हीरा बल्लभ तिवारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत विकासखंड के खड़गोली में स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित हीरा बल्लभ तिवारी की 45वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेनानी परिवार एवं ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को नमन किया। परिवारजनों ने बताया कि पंडित हीरा बल्लभ तिवारी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल गए और युवाओं को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता के बाद भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया, विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। यहाँ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुमित्रा तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, गुड्डू पाठक, निर्मल तिवारी, मुन्नी पाठक, भुवन चौधरी, पवन चौधरी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर बात कर रुपये मांगने वाला दोस्त साइबर ठग निकला
Next: एसएसपी आवास में होली की धूम, हर्षोल्लास से मनाया गया रंगों का उत्सव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.