Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिडकुल में चार घंटे बिजली बंद, 20 फीसदी उत्पादन ठप
  • हरिद्वार

सिडकुल में चार घंटे बिजली बंद, 20 फीसदी उत्पादन ठप

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम ने रविवार को उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। जिससे उद्योगों में 20 फीसदी उत्पादन प्रभावित रहा। अलग-अलग फीडरों में दो-दो घंटे की कटौती की गई। मालूम हो कि बिजली की लाइनों में मरम्मत के काम के चलते रविवार को कटौती की गई थी। रविवार को सिडकुल उपकेंद्र से पोषित 33 केवी लाइन नंबर 10 सेक्टर 07 फीडर, 33 केवी लाइन नंबर 11 आईपी 02 फीडर, 33 केवी लाइन नंबर 12 अल्टीमेट फीडर, 33 केवी लाइन नंबर 14 फाइव बी फीडर और 33 केवी लाइन नंबर 15 फ्रेशपेट फीडर को ऊर्जा निगम मरम्मत काम के लिए बंद किया गया। इसके साथ ही फीडरों में स्थापित 50 एमवीए परिवर्तक, 25 एमवीए परिवर्तक और 33 केवी मेन बस की मरम्मत के काम किए। मरम्मत काम के लिए सेक्टर सात, आईपी 02 और अल्टीमेट फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद रही। मरम्मत काम पूरा होने के बाद दोपहर 12 बजे तीनों फीडरों से ऊर्जा निगम बिजली की सप्लाई सुचारु हो सकी।
साथ ही फाइव बी फीडर और फ्रेशपेट फीडर को मरम्मत काम के लिए दोपहर 12 बजे बंद किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद दोनों फीडरों से दोपहर 02 बजे बिजली की आपूर्ति चालू होगी। मालूम हो कि रविवार को सिडकुल के करीब 80 फीसदी उद्योग बंद रहते है, लेकिन 20 फीसदी उद्योगों में उत्पादन रविवार को भी जारी रहता है। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र के 20 फीसदी उद्योगों में उत्पादन प्रभावित रहा। कटौती के दौरान उद्योगों ने अपने स्तर से बिजली और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
इधर, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि मरम्मत काम के लिए उपकेंद्र सिडकुल के पांच फीडरों को रविवार को बंद किया था। मरम्मत काम पूरा होने के बाद फीडरों से बिजली की सप्लाई सुचारु की गई। उद्यमियों को पूर्व में सूचना उपलब्ध कराई गई थी। मेंटिनेंस काम होने के बाद उद्यमियों की बिजली कटौती, लो वोल्टेज आदि समस्याओं का स्थाई समाधान किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुर्स कंट्री के पास शराब का ठेका हटाने के लिए प्रदर्शन
Next: केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई पर शिक्षक भड़के

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.