Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चर्चित पुस्तकालय घोटाले को लेकर काँग्रेस का भाजपा पर हमला
  • हरिद्वार

चर्चित पुस्तकालय घोटाले को लेकर काँग्रेस का भाजपा पर हमला

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  हरिद्वार के चर्चित पुस्तकालय घोटाले का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर भाजपा और नगर विधायक मदन कौशिक पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा की रग-रग में भ्रष्टाचार है, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद अब हरिद्वार के इस घोटाले में दूध का दूध और पानी का पानी होने जा रहा है। सीबीआइ जांच होती है तो कई भाजपा नेताओं को जेल भी जाना पड़ेगा।
मध्य हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की विचारधारा की हर दौर में पूरे विश्व में प्रासंगिकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर गांधी जयंती पर गीत गोविद बैंक्वेट हाल में ‘बापू-एक नमन’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के बैनर तले हरिद्वार चितन एवं विकास मंच, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई समेत सभी अनुसांगिक संगठन मिलकर यह कार्यक्रम कर रहे हैं। जिसमें कई गांधीवादी चिंतक और विचारक गांधीवादी विचारधारा पर विचार रखेंगे। उन्होंने पुस्तकालय घोटाले पर भाजपा पर करारा हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी पर्यटन पर टिकी है और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण पर्यटन चौपट हो गया है। उत्तराखंड आने वाला पर्यटक हिमाचल व अन्य राज्यों में ट्रांसफर हो गया है। प्रदेश सरकार को इस बारे में तत्काल एक कमेटी बनाकर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए नारसन, हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून में रजिस्ट्रेशन के काउंटर बनाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर सकें। पूर्व दायित्वधारी संजय पालीवाल ने कहा कि चार धाम यात्रा पर सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा पूरा व्यापारी वर्ग, होटल, धर्मशाला, ट्रैवल्स कारोबारी भुगत रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रवक्ता अनिल भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, सचिव विभास मिश्रा और दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: राज्य सभा सदस्य बीएल वर्मा का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.