Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक बेहड़ ने चौराहे पर फूंका शहर कोतवाल का पुतला
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक बेहड़ ने चौराहे पर फूंका शहर कोतवाल का पुतला

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।    विधायक तिलकराज बेहड़ ने महाराणा प्रताप चौक पर शहर कोतवाल का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेसियो पर जबरन मुकदमे कायम कर उनका उत्पीड़न कर रही है। बेहड़ ने कोतवाल को हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा जब तक कोतवाल को नहीं हटाया जाएगा उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। बीते सोमवार को पुलिस ने कांग्रेसी नेता सरवरयार खान के खिलाफ तहरीर पर उन्हें जबरन कोतवाली में लाकर पूछताछ की थी। बेहड़ ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दरी बिछा कर धरना दिया था और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को हटाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को विधायक बेहड़ की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर नगर के मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए। यहां उन्होंने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को आग हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर किच्छा विधानसभा को टारगेट कर रखा है। कांग्रेसियों जबरन मुकदमे कायम कर उन्हें साधारण धाराओं में जेल भेजा जाता है। उनके साथ मारपीट होती है। पुलिस उन्हें नजरअंदाज करती है। कोतवाल का किच्छा से ट्रांसफर होने के बाद दोबारा किच्छा में ही पोस्टिंग दी जाती है। जोकि संदेहास्पद है। बेहड़ ने कहा कि पुलिस कांग्रेसियों का जितना उत्पीड़न करेगी उतना कांग्रेस को लाभ मिलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोतवाल के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। आज पुतला फूंका गया है। एक मार्च को वह सीओ आफिस के बाहर बैठेंगे। छह मार्च को वह रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद डीजीपी से मिलने का प्रयास किया जाएगा। यदि फिर भी कोतवाल को नहीं हटाया गया तब वह डीजीपी और मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना देंगे। किच्छा कोतवाली भ्रष्ट हो चुकी है। इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र पाल सिंह, सरवरयार खान, दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, ओमप्रकाश दुआ, अशोक मित्रा, एनयू खान, विनोद कोरंगा, दलीप बिष्ट, जीवन जोशी, किन्नू शुक्ला, इम्तियाज मलिक, संतोष ठाकुर, धर्मेंद्र सिंधी, सुधा जोशी, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के हर्षिल और केदारकांठा में बर्फबारी
Next: जीआईसी अंडोली में पेयजल संकट बरक़रार, नहीं हुआ समाधान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.