Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • हरिद्वार

मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। मकर संक्रांति पर देश भर से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सवेरे चार बजे शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला सांय तक जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए तडक़े से ही हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटो पर जुटने लगे थे। स्नान को संपन्न कराने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन एवं 20 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व यातायात प्रबंध किए गए थे। मकर संक्रांति स्नान को शाही स्नान की रिहर्सल रूप में लेते हुए कुम्भ मेला पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को पूरी तरह लागू करते हुए सरुक्षा प्रबंधों को परखा। जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अवूदई ष्णराज एस, मेला आईजी संजय गुंज्याल, मेला एसएसपी जनमेजय खण्डूरी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी सुबह से हरकी पैड़ी पर मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य आदि किया। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने सूर्य नारायण को अध्र्य देकर खिचड़ी, तिल आदि का दान कर भगवान सूर्यदेव से परिवारों के लिए मंगल कामना करते हुए सर्दी का प्रकोप कम करने की भी कामना की। मकर संक्रांति पर पर विशेष ज्योतिषीय संयोग का लाभ उठाने की इच्छा से कोरोना संक्रमण और भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में स्नानार्थी स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।
जिला अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे। स्नान को संपन्न कराने में कोरोना एक बड़ी चुनौती है। कोरोना दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। स्नान के लिए आए लोगों को मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री के दामाद को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर भगत का पलटवार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.