Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर भगत का पलटवार
  • नैनीताल

पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर भगत का पलटवार

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की गैरसैंण पहाड़ के विकास की लाइफ लाइन साबित होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत के पलायन को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार पलायन आयोग का गठन किया गया तो राज्य में पहली बार रिवर्स पलायन भी हुआ है।
मीडिया को जारी बयान में भगत ने कहा कि गैरसैण के सम्पूर्ण विकास के लिए आगामी 10 वर्षो के लिए 25 हजार करोड़ की योजना बनाई गई है। इससे क्षेत्र में सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि गैरसैण में पेयजल के लिए 100 करोड़, सचिवालय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़, कर्मचारी आवासीय भवनों के लिए साढ़े चार करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गैरसैण के विकास के लिए सडक़ों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पर कार्य प्रगति पर है। इससे गैरसैण तक पहुचाने के लिए कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं गौचर हवाई पट्टी को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गैरसैण में ग्रीष्मकाली राजधानी बनाने का फैसला इसी उद्देश्य से किया कि पहाड़ के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। राजधानी पर कांग्रेस का ढुलमुल रवैया रहा, लेकिन भाजपा अपने वायदे के अनुसार कार्य करती रही है।
भगत ने हरीश रावत से सवाल किया कि वह आज गैरसैंण व राजधानी के मुद्दे को लेकर इतने चिंतित क्यों दिख रहे हैं। हर बार चुनाव नजदीक आते ही उनकी यह चिंता बढ़ जाती है। रावत बताएं कि जब उनके पास प्रदेश की कमान थी, तब उन्होंने क्यों नहीं राजधानी घोषित की। भगत ने कहा कि गैरसैंण से पलायन नहीं बल्कि रिवर्स पलायन होगा। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार संसाधनों में बृद्धि हो रही है। भाजपा राज्य गठन के औचित्य को सार्थक करने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Next: कोविशील्ड वैक्सीन को अब जिला मुख्यालयों में सप्लाई किया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.