Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आक्रोशित कर्मियों ने रोडवेज प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया
  • हरिद्वार

आक्रोशित कर्मियों ने रोडवेज प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पांच माह से वेतन न मिलने से नाराज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े डेढ़ सौ से अधिक चालक-परिचालकों का छठे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। आक्रोशित कर्मियों ने रोडवेज प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मांगें पूरी न होने पर आगे की रणनीति तय कर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। इधर, कार्य बहिष्कार के चलते रोडवेज बसों के संचालन पर आंशिक असर पड़ा। दिल्ली रूट की बसें ज्यादा प्रभावित रही।
पांच माह से वेतन न मिलने और बर्खास्त कर्मचारियों की पुनर्बहाली की मांग को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े चालक और परिचालक सामूहिक अवकाश लेकर कार्यबहिष्कार पर हैं। बुधवार को रोडवेज कार्यशाला में यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन पर जल्द भुगतान का दबाव बनाया। शाखा अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि रोडवेजकर्मियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दफा मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया। शाखा मंत्री मिथुन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते छह दिनों से कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने बताया कि मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से देहरादून मंडल के चालक-परिचालक कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन प्रबंधन इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। लिहाजा बुधवार से कुमाऊं मंडल के चालक-परिचालक भी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ रोडवेज अफसरों की बैठक चल रही है। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान सतेंद्र सिंह, सिमोन शर्मा, जय कुमार, गौरव कुमार, जयवीर सिंह, भागमल सिंह, प्रवेश कुमार, सुनील सैन, अरविद राणा, गोपाल, विनोद त्यागी, रोहित सैनी, इकराम, पंकज सैनी, चेतन वर्मा, विनय कुमार, देवराज, अंकित राठी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीली शराब मामले में कलेक्टर, एसपी का हुआ तबादला
Next: कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी राजभवन घेराव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.