Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • जहरीली शराब मामले में कलेक्टर, एसपी का हुआ तबादला
  • मध्य प्रदेश

जहरीली शराब मामले में कलेक्टर, एसपी का हुआ तबादला

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

उच्च स्तरीय समिति का सरकार ने किया गठन

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतो के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्यवाही की है। सीएम ने मामले को लेकर बुधवार सुबह निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी तथा वाणिज्यिक कर विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी मौजूद रही। बैठक में चौहान ने लापरवाही बरतने पर मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के एसडीओपी को निलंबित कर दिया गया है।
चौहान ने कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुँचाने वाली है। प्रदेश में मिलावट के विरुद्ध अभियान संचालित है, फिर भी यह दु:खद घटना हुई है। चौहान ने साफ कर दिया है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए अन्य जिले भी सजग रहें। ऐसे मामलों में कलेक्टर, एस.पी. जिम्मेदार माने जाएंगे। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

घटना की ली पूरी जानकारी, डिस्टलरी की जाँच के निर्देश
चौहान ने पुलिस महानिदेशक से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुरैना जिले में हुई घटना में उपयोग में लाई गई मिलावटी शराब के निर्माण केन्द्र और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ ही संबंधित डिस्टलरी की जाँच के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने आबकारी और पुलिस अमले की पद-स्थापना में निश्चित समयावधि के बाद परिवर्तन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि डिस्टलरी के लिए पदस्थ आबकारी अमले और ओआईसी को ओवर टाइम दिए जाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन किया जाए।
बता दे कि मुरैना में जहरीली शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। जिसमे सोमवार को एक तथा मंगलवार को 11 लोगो ने दम तोद दिया था। घटना पर जिला आबकारी अधिकारी मुरैना को निलम्बित कर दिया गया है, वही थाना प्रभारी को लाइन अटेच कर दिया गया है। मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दस दस हजार रुपये की अर्थिक सहायता की तथा मुरैना विधायक व सुमावली विधायक ने सभी मृतकों के परिजनों को अपनी विधायक ने भी निधि से दस दस हजार देने की घोषणा की है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देर रात परिवार में हुआ विवाद: सुबह माँ-बेटी की रेलवे पटरी पर मिली लाश
Next: आक्रोशित कर्मियों ने रोडवेज प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.