Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक ली
  • चमोली

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक ली

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

  – अवैध खनन के विरुद्ध सक्रियता से काम करने और अर्थदंड की वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश।

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम, पुलिस, परिवहन और खान अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खनन मामलों में आरोपित अर्थदंड की अवशेष धनराशि की वसूली में तेजी लाए। तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल की नियमित बैठक करते हुए अवैध खनन मामलों में सक्रियता से काम किया जाए। मानसून से पहले नदियों में रिवर ड्रेजिंग के लिए शीघ्र टेंडर कराते हुए जल्द से जल्द नदी किनारे जमा सिल्ट को हटाया जाए और नदियों की चौडाई और गहराई को पुनः स्थापित किया जाए। ताकि बरसात में किसी प्रकार की समस्या न हो। खनिज भंडारण स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और खनन मामलों में आरोपित अर्थदंड की वसूली के लिए तहसील स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा करते हुए अरोपित अर्थदंड को राजकोष में जमा कराना सुनिश्चित करें।
जिला खनन अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि खनन निरोध दल ने 01 अप्रैल 2023 से अब तक 84 अवैध खनन के प्रकरणों में चालान की कार्रवाई करते हुए 1.82 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। जिसमें से 55.10 लाख धनराशि जमा हो गई है और 1.27 करोड़  धनराशि अवशेष है। जिसमें तहसील चमोली में 2 लाख, कर्णप्रयाग में 55 हजार, पुलिस विभाग द्वारा 2 लाख और खनन विभाग द्वारा 1.22 करोड़ की वसूली शेष है। अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण से अर्थदण्ड/रायल्टी में तहसील कर्णप्रयाग स्तर पर 17.74 लाख, जोशीमठ में 52.63 लाख पोखरी 7.48 लाख तथा थराली में 41 हजार की धनराशि अवशेष है।
बैठक में उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, खनन अधिकारी अंकित चंद, सीओ मदन सिंह बिष्ट, एसडीओ विकास, प्रभारी संभागीय अधिकारी विक्रम कुमार सहित तहसीलों से वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्द्धन के दृष्टिगत होगा ऋण शिविरों का होगा आयोजन
Next: जौनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्पष्टीकरण तलब

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.