Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पांच दिनों तक कमरे के भीतर सड़ती रही बुजुर्ग की लाश, किसी ने पूछा तक नहीं
  • नैनीताल

पांच दिनों तक कमरे के भीतर सड़ती रही बुजुर्ग की लाश, किसी ने पूछा तक नहीं

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला की पांच दिनों तक कमरे के भीतर लाश सड़ती रही लेकिन किसी ने इस बुजुर्ग के कमरे की ओर झांकने तक ठीक नहीं समझा। तड़प-तड़प कर महिला के मरने के बाद मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। एकता की बात करने वाले इंसानियत के समाज को इस घटना ने शर्मसार कर दिया है। रामपुर रोड निवासी मुन्नी देवी का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा और अंत में मौत भी दर्दनाक हुई। पहले पति की मौत ने जीवन को संघर्षमय कर दिया और इसके बाद जवान बेटे के निधन ने बीमार मुन्नी के जीवन को पहाड़ सा मुश्किल कर दिया। होमगार्ड की नौकरी से जैसे-तैसे उसने अपनी एक बेटी को पढ़ाया और उसके बाद किच्छा में उसकी शादी कर दी। सालों से वह रामपुर रोड में अकेली रह रही थी। ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी के कारण वह लगातार अस्वस्थ रहती थी। रोजाना दवाएं खाकर जीवन के आखिरी दिन बिता रही थी। पड़ोसी बताते हैं कि 10 जनवरी को वह आखिरी बार बाहर निकली। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों तक वह नहीं दिखाई दी। बुधवार को महिला की लाश मिली तो इंसानियत की संवेदनहीनता भी सामने आई। होली-दीवाली व अन्य पर्व के मौके पर एकता की मिसाल देने वाले समाज ने बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पोल खोलकर रख दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में लॉ छात्र की मौत, पिता की तहरीर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, वार्डन के खिलाफ केस दर्ज
Next: हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है :  महाराज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.