Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध परिस्थितियों में लॉ छात्र की मौत, पिता की तहरीर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, वार्डन के खिलाफ केस दर्ज
  • देहरादून

संदिग्ध परिस्थितियों में लॉ छात्र की मौत, पिता की तहरीर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, वार्डन के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन, हॉस्टल वार्डन और एक अन्य के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना को छिपाने के लिए इसे सड़क हादसा दर्शाने का प्रयास किया है।
ओमप्रकाश सिंह (निवासी पुलिस लाइन, थाना रामपुर जिला गया, बिहार) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा सत्यप्रकाश प्रेम नगर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहकर एल.एल.बी की पढ़ाई कर रहा था। साल 2024 में बेटे का एडमिशन करवाया था। बीते 15 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे उनके बेटे के मोबाइल नंबर से युवराज नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि सत्यप्रकाश की हालत बहुत खराब है और वो दून अस्पताल में भर्ती है। व्यक्ति ने तुरंत देहरादून पहुंचने के लिए कहा।
ओमप्रकाश ने युवराज से कहा, आप इलाज करवाओ और अपना मोबाइल नंबर दो, इलाज के लिए रुपए भेज रहे हैं। इसके बाद ओमप्रकाश ने हॉस्टल वार्डन को फोन किया कि बेटे से बात कराने के लिए कहा। जिस पर वार्डन ने बेटे के हॉस्टल में सोने की बात कही। ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने बार-बार बेटे का हाल जानने के लिए वार्डन को कॉल किया। लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से फिर फोन आया और फोन करने वाले ने बेटे के गंभीर होने की बात कही। लेकिन फिर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद 15 दिसंबर की सुबह हॉस्टल वार्डन का फोन आया और बताया कि आपके बच्चे की तबीयत बहुत खराब है। वो दून अस्पताल में भर्ती है। इसके कुछ घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है।
पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि एडमिशन के समय कॉलेज प्रशासन ने उनसे कहा था कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र सुरक्षित रहते हैं। बिना परिवार की अनुमति के उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाता है। जबकि 9 दिसंबर को सत्यप्रकाश एक दिन का आउट पास पर दोस्त को डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर बाहर गया था। इस बात की जानकारी हॉस्टल की तरफ से परिवार को दी गई थी। लेकिन 14 दिसंबर की रात सत्यप्रकाश की मृत्यु सड़क हादसे में हुई तो उसके हॉस्टल से 6 दिन बाहर रहने की सूचना परिवार को क्यों नहीं दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि छुट्टी की एक दिन की एप्लीकेशन में छेड़छाड़ करके इसे 6 दिन दर्शाया गया है।
मृतक के पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बेटे की मौत को संदिग्ध देखते हुए कई बार पुलिस प्रशासन से डॉक्टर के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाने की गुहार लगाई, लेकिन पैनल से पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण लीवर में चोट बताया जा रहा है। जबकि बेटे के शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं था। यदि सड़क हादसा होता तो शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट के निशान होने चाहिए थे।
वहीं, थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़ित ओमप्रकाश सिंह की तहरीर के आधार पर फोन करने वाले युवक युवराज, विश्वविद्यालय प्रशासन और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक जागरूकता शिविर के साथ साईबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ
Next: पांच दिनों तक कमरे के भीतर सड़ती रही बुजुर्ग की लाश, किसी ने पूछा तक नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.