Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली जनपद में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम
  • चमोली

चमोली जनपद में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की बैठक।

चमोली(आरएनएस)।    राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सभी के सुझाव लिए गए। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित होगा। अपर जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को कम वोल्टेज वाले एलईडी बल्ब से प्रकाशमान करने और विभागीय स्तर पर सफाई अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रात: 7.30 बजे गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए स्कूली बच्चों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभी कार्यालयों में 9:30 बजे ध्वजारोहण और शहीद स्मारकों पर 10:00 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। जबकि पुलिस मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद भारतीय गणराज्य का संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस परेड व विभागीय झांकियों के प्रदर्शन तथा स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनकी वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व 24 जनवरी को बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्गो में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन के साथ ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर सीओ पुलिस अमित कुमार, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह, डीडीओ केके पंत, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता, शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, डीएसटीओ विनय जोशी, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर विधि विधान से खुले आदि बद्री मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next: मूल निवास प्रमाण पत्र को दी जाए वैधता

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.