Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूल निवास प्रमाण पत्र को दी जाए वैधता
  • देहरादून

मूल निवास प्रमाण पत्र को दी जाए वैधता

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सेवानिवृत्त राज्य आंदोलनकारी अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। संगठन ने मूल निवास प्रमाण पत्र को वैधता देने की मांग की। राज्य में सशक्त भू कानून को लागू करने पर विशेष जोर दिया।
संगठन के संयोजक प्रताप सिंह पंवार के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात की। कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र के महत्व को कम न किया जाए। एक ही परिवार में पिता के पास मूल निवास प्रमाण पत्र है और बेटे का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इससे बड़ी असमानता कुछ नहीं हो सकती। इसी के साथ राज्य में सशक्त भू कानून को जल्द लागू किया जाए।
कहा कि राज्य आंदोलन 1994 में शामिल सभी राज्य कर्मचारियो को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाए। राज्य आंदोलनकारियों की भांति सुविधाएं दी जाएं। राज्य में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्स और नियमित पदों पर जिला स्तर पर सेवायोजन से डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर भर्ती की जाए।

कहा कि पेंशनरों से राज्य स्वास्थ्य योजना के तहत नियमित ग्रेड वेतन की 50 प्रतिशत ही कटौती की जाए। गोल्डन कार्ड धारक को ओपीडी के साथ ही फ्री दवाई और निशुल्क जांच का लाभ दिया जाए। पेंशनरों को गोल्डन कार्ड योजना में जुड़ने का एक ओर अवसर प्रदान किया जाए। आयुर्वेदिक कालेज, ऋषिकुल समेत अन्य कालेजों में चार महीने से रुके वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए। सीएम धामी ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रताप सिंह पंवार, सुनील कोठारी, भगवान सिह रावत, दिनेश नेगी, धनराज, नवीन नैथानी आदि मौजूद रहे।

गढ़वाल में पूर्णकालिक आयुक्त की तैनाती
संगठन ने पौड़ी में पूर्णकालिक आयुक्त की तैनाती किए जाने की मांग की। कहा कि आयुक्त कार्यालय को अधिकार संपन्न बनाया जाए। सभी विभागीय मंडलीय कार्यालयों को पौड़ी मुख्यालय से ही संचालित कराया जाए। संयोजक सचिव नवीन नैथानी ने पौड़ी जिला अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया। कहा कि दो दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना के घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया। संसाधनों के अभाव में उपचार नहीं हुआ। घायलों को पौड़ी से 40 किमी दूर श्रीनगर मेडिकल कालेज लाना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली जनपद में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम
Next: एटीएम में छेड़छाड़ कर ठगी का प्रयास, कर्मचारी की सूझबूझ से बचा नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.