Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मकर संक्रांति पर विधि विधान से खुले आदि बद्री मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • उत्तराखंड
  • चमोली

मकर संक्रांति पर विधि विधान से खुले आदि बद्री मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  श्री आदि बद्री मंदिर के कपाट मकर संक्रांति के पर्व पर पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट वर्षभर में पौष माह के लिए बंद रहते हैं। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदिबद्री में सात दिवसीय श्री आदिबदरी महाभिषेक समारोह, शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला और आचार्य नागेन्द्र तिवारी द्वारा श्रीमदभागवत कथा वाचन भी प्रारंभ हो गया है।
मकर संक्रांति के मौके पर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण का श्रृंगार, भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
आदिबद्री मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी, जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट, सुरेश बिष्ट, समीर मिश्रा, मुकेश नेगी, गैणा सिंह रावत, महेन्द्र कुंवर, नरेश बरमोला, संदीप पटवाल, बृजेश कुंवर, नवीन बहुगुणा, बलवंत भंडारी, नारायण सिंह नेगी, विजय चमोला, विनोद नेगी, विजयेश नवानी, वीरेंद्र प्रभु, विजय चमोला आदि सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर लगाई आस्था की डुबकी
Next: चमोली जनपद में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.