Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिला अस्पताल में साल के पहले दिन ही सेवाएं रही प्रभावित
  • पौड़ी

पौड़ी जिला अस्पताल में साल के पहले दिन ही सेवाएं रही प्रभावित

RNS INDIA NEWS 01/01/2025
rns featured image new

पौड़ी। पीपीपी मोड से हटने के बाद नए साल के पहले ही दिन जिला अस्पताल पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं अस्त- व्यस्त रहीं। शासन के आदेशों के बाद भी जिला अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डाक्टर ने ज्वाइनिंग नहीं दी। जिसके चलते सीएमओ व एसीएमओ को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पहले दिन अस्पताल में एक क्रिटिकल केस समेत 10 ओपीडी दर्ज हुई। जिनका उपचार आकस्मिक सेवा में हुआ। जिला अस्पताल पौड़ी में पहले ही दिन अस्पताल चिकित्सक विहीन बना रहा। पौड़ी अस्पताल में सीएमएस व दस विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ज्वाइनिंग देनी थी। लेकिन अभी तक एक भी चिकित्सक के नहीं पहुंचने से अस्पताल में सभी कक्ष खाली पड़े रहे। स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश के बावजूद बुधवार को भी किसी ने ज्वाइनिंग नहीं दी। जिससे यहां पहुंचने वाले मरीजों को दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ा।
महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की ओर से जिला अस्पताल पौड़ी समेत सीएचसी पाबौ, घंडियाल व बीरोंखाल को जनवरी 2021 से पीपीपी मोड संचालित किया जा रहा था। बीते मंगलवार को पीपीपी मोड से हटाकर जिला अस्पताल को सरकार ने अपने हाथों में ले लिया। शासन ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएमएस व दस विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती तो की लेकिन पहले दिन एक भी चिकित्सक ज्वाइनिंग नहीं देने नहीं आए। सीएमओ ने एसीएमओ को अस्पताल के पीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही आसपास के अस्पतालों से 8 डाक्टरों को व्यवस्था के तौर पर तैनात किया है। जिन्होंने पहले दिन यहां काम किया।
इधर, सीएमओ पौड़ी डा.प्रवीण कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती को लेकर करीब तीन महीने पहले से ही शासन से पत्राचार किया जा रहा है। अभी तक एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। व्यवस्था के लिए आसपास के अस्पतालों के चिकित्सकों से काम लिया जा रहा है साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौशाला के अंदर घुसकर गाय के बछड़े को मार गया गुलदार
Next: गुलाबराय में अंगद-रावण संवाद का मंचन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.