Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर पति ने छोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर पति ने छोड़ा

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

काशीपुर। सरकारी योजना में शादी के लिये रुपये दिलाने का झांसा देकर युवक ने होटल में सिलाई सेंटर संचालिका से दुष्कर्म किया। शादी के बाद गर्भवती होने की जानकारी होने पर पति महिला को रिश्तेदार के यहां दिल्ली छोड़ गया। पीडि़ता के बयान पर दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल काशीपुर होने के कारण एफआईआर काशीपुर ट्रांसफर कर दी गई है। हरियाणा के सोनीपत निवासी एक विवाहिता ने दिल्ली के नरेला थाने में युवक पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बयानों में कहा कि वह काशीपुर में अपने परिवार के साथ रहकर सिलाई सेंटर चलाती थी। 22 मार्च 2020 को उसकी शादी सोनीपत हरियाणा निवासी युवक के साथ हो गई। जिसके बाद वह अपने ससुराल आ गई। साढ़े तीन माह के गर्भ का पता लगने के बाद बीती 25 अप्रैल को उसका पति पीडि़ता को दिल्ली निवासी रिश्ते की बहन के यहां छोड़ गया और साथ रखने से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने कहा कि शादी से दो महीने पहले काशीपुर में गांव के ही रहने वाला जावेद नामक युवक उसके सिलाई सेंटर में आया और कहा कि सरकार से गरीब लोगों को स्कीम से शादी में कुछ पैसा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद जावेद उसे एक होटल में ले गया। जहां धोखे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म कर घर जाकर किसी को बताने पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि उसके साथ दुष्कर्म नहीं होता तो उसकी जिंदगी खराब नहीं होती। वहीं पीडि़ता ने दिल्ली में कोरोना के चलते मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे काशीपुर कोतवाली स्थांतरित कर कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपात्र किसानों से किसान सम्मान निधि वापस लेने को नोटिस जारी
Next: अफसर भी देखकर रह गए हैरान, गली में गुटखा बनाने वाले ने की 832करोड़ की जीएसटी चोरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.