Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अफसर भी देखकर रह गए हैरान, गली में गुटखा बनाने वाले ने की 832करोड़ की जीएसटी चोरी
  • अर्थ जगत

अफसर भी देखकर रह गए हैरान, गली में गुटखा बनाने वाले ने की 832करोड़ की जीएसटी चोरी

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। दिल्ली से जीएसटी चोरी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह चोरी किसी और ने नहीं बल्कि एक गुटखा बनाने वाले ने की है। वहीं इस घटना से अफसर भी हैरान रह गए हैं कि एक गुटखा बनाने वाले ने इतनी बड़ी चोरी को कैसे अंजाम दे दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी गुटखा बनाकर देशभर में सप्लाई कर रहा था। आरोपी ने किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था। पश्चिमी दिल्ली के सीजीएसटी कार्यालय के मुताबिक एक गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली में एक आरोपी गुटखा बनाकर देशभर में उसकी सप्लाई कर रहा है, लेकिन आरोपी ने फार्म से संबंधित किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हुआ है। इस सूचना के आधार पर सीजीएसटी आयुक्त कार्यालय के अफसरों ने आरोपी के परिसर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, चूना, सादा कत्था, तम्बाकू की पत्तियां आदि कच्चा माल मिला है। जिसकी कीमत करीब 4.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, अफसरों का कहना है कि मौके से जब्त किए गए स्टॉक और रिकॉर्ड किए गए स्वीकार संबंधी बयानों के आधार पर 831.72 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान लगाया गया है। आगे की जांच अभी जारी है। सीजीएसटी के अफसरों को जांच के दौरान बड़ी संख्या में मौके पर गुटखा बनाने वाली मशीनें भी मिली हैं। मौके पर 65 कर्मचारी काम करते हुए मिले थे। वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि यहां दो शिफ्ट में काम होता है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ टैक्स चोरी करने के इरादे से बिना किसी जारी चालान के वस्तुओं के विनिर्माण तथा आपूर्ति करने और साथ ही परिवहन, हटाने, जमा करने, रखने, छुपाने, आपूर्ति करने या खरीद करने में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर पति ने छोड़ा
Next: अब घर बैठे कर सकेंगे माल की बुकिंग, रेलवे ने लॉन्च किया पोर्टल- ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.