Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य के 5.68 लाख उपभोक्ताओं का पानी का विलंब शुल्क माफ
  • देहरादून

राज्य के 5.68 लाख उपभोक्ताओं का पानी का विलंब शुल्क माफ

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पानी, सीवर का विलंब शुल्क माफ करने के शासन से आदेश होते ही जल संस्थान मुख्यालय ने सभी डिवीजनों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से दिए गए इस छूट का लाभ राज्य के 5.68 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। उपभोक्ताओं का कुल 171 करोड़ का बकाया माफ होगा। नगर निकाय चुनाव से पहले सरकार ने पानी, सीवर शुल्क को लेकर जनता को राहत देने का आदेश किया था। अब इस आदेश को धरातल पर उतारने को जल संस्थान मुख्यालय से सीजीएम नीलिमा गर्ग ने सभी डिवीजनों को शासन के आदेशों को लागू करने के निर्देश जारी किए। विलंब शुल्क का लाभ हर श्रेणी के उपभोक्ता को मिलेगा। सालों से बकाया न चुकाने वालों के साथ ही हाल ही में पिछली तिमाही के बिल का भुगतान न करने वालों को भी विलंब शुल्क में छूट का लाभ मिलेगा। शहरी के साथ ही ग्रामीण पेयजल उपभोक्ताओं को समान रूप से इस छूट का लाभ मिलेगा। इस छूट का लाभ राज्य में 5.68 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। शासन स्तर से साफ कर दिया गया है कि बकाया माफी को लेकर जो भी वित्तीय भार आएगा, उसे जल संस्थान अपने स्तर पर वहन करेगा। शासन स्तर से जल संस्थान को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। जल संस्थान को कुल 452 करोड़ का बकाया उपभोक्ताओं से वसूलना है। इसमें अकेले 171 करोड़ विलंब शुल्क का ही है। जल संस्थान की तैयारी इस 171 करोड़ विलंब शुल्क को माफ कर पानी के बिलों का शेष 281 करोड़ रुपए वसूलने की है।

शासन स्तर से विलंब शुल्क माफी का आदेश होते ही सभी डिवीजनों को इस आदेश को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं का पानी, सीवर का विलंब शुल्क माफ किया गया है।    – नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने 12 सड़कों का किया शिलान्यास
Next: ऊधमसिंह नगर में तीन पालिकाओं, छह नगर पंचायतों में बदला आरक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.