Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अधिवक्ता से मारपीट में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

अधिवक्ता से मारपीट में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर अधिवक्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो युवकों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि दो भाग निकले थे। आरोपियों की बुलेट भी पुलिस ने सीज कर दी है। शनिवार शाम को चार युवक दो बुलेट पर सवार होकर धमाके की आवाज निकालते हुए कस्बे के सोसायटी रोड से होकर गुजर रहे थे। उस समय अकौढा कलां गांव निवासी अधिवक्ता विशाल सोसायटी रोड पर अपनी बहन भावना और जीजा आशु के घर पर मिलने आए हुए थे। विशाल ने बाहर आकर युवकों को धमाका करने से मना किया। आरोप है कि युवकों ने तमंचा निकालकर विशाल पर फायर करने की कोशिश की पर तमंचा अटकने से गोली नहीं चली। इस बीच मौहल्ले के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए और युवकों को पकड़ने लगे। उन्होंने नोविल और पीयूष पुत्र दिनेश निवासी दाबकी कलां को दबोच लिया, जबकि बाकी दोनों भाग निकले। बाद में लोगों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की और फिर कोतवाली पहुंचकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उनके फरार दो साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलआईसी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: निशांत कांडपाल का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.