Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबार्ड समर्थित एफपीओ कार्यशाला में मौन पालन और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन पर जोर
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड समर्थित एफपीओ कार्यशाला में मौन पालन और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कृषकों की आय बढ़ाने और आजीविका आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत कुवाली के पंचायत घर में नाबार्ड समर्थित मौन पालन एवं कृषि-बागवानी आधारित किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन और संचालन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन सामाजिक विकास एवं प्रबंध समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत और सेवानिवृत्त वरिष्ठ कीट विज्ञानी डॉ. पी. एस. कनवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के मुख्य कार्यकारी शंभू दत्त जोशी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न विकासखंडों में एफपीओ के सुदृढ़ गठन, संचालन और सहकारिता को मजबूत करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एफपीओ को आत्मनिर्भर बनाते हुए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता और उद्योग विभागों की भूमिका पर चर्चा करते हुए वैज्ञानिक विधि से मौन पालन को आय का स्थायी स्रोत बनाने पर जोर दिया गया। डॉ. पी. एस. कनवाल और अन्य विशेषज्ञों ने मौन पालन में आधुनिक तकनीक, रोग प्रबंधन और गुणवत्ता सुधार की जानकारी दी। उद्यान विभाग की सहायक विकास अधिकारी रेनु अधिकारी ने एफपीओ को विभागीय सहयोग और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग की आवश्यकता पर बल दिया। सहकारी समिति कुवाली की सचिव ने एफपीओ को एक व्यावसायिक इकाई के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताते हुए दीर्घकालिक योजना पर जोर दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने एफपीओ की संरचना, प्रबंधन और वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में भितारकोट, मझोली और कफलना क्षेत्रों के किसान, मौन पालक और एफपीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में शंभू दत्त जोशी ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से एफपीओ को मजबूत कर किसानों को बेहतर बाजार और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण आजीविका को नई दिशा मिल सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक से टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग को घसीटा, केस दर्ज
Next: ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधम सिंह नगर में कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.