Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने मंगलवार को पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत क्वार्टर गार्ड से की गई, जहां तैनात जवानों की परेड और अनुशासन का अवलोकन किया गया। इस दौरान जवानों से शस्त्र संचालन की जानकारी ली गई और हथियारों को खोलने व जोड़ने के अभ्यास कराए गए। शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार उपलब्ध सभी हथियारों और गोलाबारूद का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान जीडी और गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, यातायात कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा, उपलब्ध वाहनों, स्टोर प्रथम और द्वितीय, व्यायामशाला, भोजनालय, राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, कर्मचारी बैरक और पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित शाखा प्रभारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक को जवानों की ड्यूटियां नियमानुसार और क्रमबद्ध रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जवानों को गार्द, वीआईपी ड्यूटी, संस्थान सुरक्षा, एस्कॉर्ट और मुल्जिम ड्यूटियों का निर्वहन सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, लाइन मेजर, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून: अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन, बीते 3 साल में इतनी जमीन अतिक्रमण मुक्त
Next: ट्रक से टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग को घसीटा, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.