Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एलआईसी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • नैनीताल

एलआईसी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 22/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  भवाली के रहने वाले एक युवक की हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दोस्त के साथ निजी कार्य से शनिवार को हल्द्वानी आकर रात को होटल में रुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक भवाली निवासी 27 वर्षीय अनिकेत पुत्र बहादुर राम एलआईसी एजेंट था। शनिवार को वह अपने एक दोस्त के साथ निजी कार्य से हल्द्वानी बाजार आया था। बताया जा रहा है कि रात हो जाने के कारण अनिकेत व उसके दोस्त ने हल्द्वानी में ही ठहरने का प्लान बनाया। दोनों ने नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि दोनों दोस्तों ने बाहर के एक रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया और डिनर करने के बाद होटल के कमरे में सो गए। दोस्त सुमित के मुताबिक रविवार सुबह जब उसने अनिकेत को उठने को कहा तो कोई जवाब नहीं आया। सुमित ने देखा कि उसका दोस्त बेहोशी की हालत में है, उसने तत्काल अनिकेत को बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, कोतवाल राजेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बताया कि अन्य एंगल से भी पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यालय से नदारद शिक्षा मित्र का वेतन रोकने के निर्देश
Next: अधिवक्ता से मारपीट में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.