Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • व्यायाम शिक्षकों के पदों को समाप्त करने वाले शासनादेश का होगा विरोध
  • टिहरी

व्यायाम शिक्षकों के पदों को समाप्त करने वाले शासनादेश का होगा विरोध

RNS INDIA NEWS 15/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी (आरएनएस)।  राजकीय शिक्षक संघ ने हाईस्कूल व इंटर कालेजों सहित नव सृजित व उच्चीकृत विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा सहित वाणिज्य, कृषि, संगीत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पदों को समाप्त करने का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। इस बाबत राशिसं के जिलाध्यक्ष दिलबर सिंह ने प्रन्तीय नेतृत्व को सम्बोधित अपने पत्र के माध्यम से कहा कि जिस प्रकार उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में तथा छात्रों की रुचि के अनुसार यह विषय उनके भविष्य निर्माण में अत्यधिक सहायक सिद्ध होते आ रहे हैं। खासकर क्रीड़ा के क्षेत्र में छात्रों ने विभिन्न स्तरों पर सफलता के परचम लहराकर अपना व अपने विद्यालय के साथ-साथ उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड में सीमित संशाधनों के अभाव में छात्रों को माध्यमिक स्तर पर विद्यालय में ही शारीरिक शिक्षा (व्यायाम) शिक्षक के रूप में एक उत्कृष्ट कोच व मार्गदर्शक उपलब्ध हो जाता है। लेकिन दुर्भाग्य से नये शासनादेश में शारीरिक शिक्षा (व्यायाम) के पद सृजन न किये जाने की व्यवस्था अत्यन्त अफसोसजनक है। इसी प्रकार वाणिज्य, कृषि, संगीत विषय भी खासकर उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक एंव भैगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर छात्रों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण विषय हैं। रोजगार व भविष्य की सम्भावना के मध्यनजर इन विषयों में भी छात्रों के कैरियर चुनने के लिए माध्यमिक स्तर पर एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। इस प्रकार शिक्षकों के पदों को समाप्त करन वाले शासनादेश का टिहरी राशिसं पुरजोर विरोध करेगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रांतीय व मंडल कार्यकारिणियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेगा। इस मौके पर संघ के महामंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट व संरक्षक लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशौला बडियार के करन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Next: शुभंकर की भव्य लॉन्चिंग, योग और मलखंभ भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.