Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक व्यक्ति ने कृषि विकास अधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की आपूर्ति किसानों के नाम पर दर्शाकर उनकी बाजार में बिक्री की जा रही है। इससे किसानों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम गिरधई मंशी निवासी कुलदीप सिंह ने मुख्य कृषि अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जसपुर में कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम बक्सौरा में स्प्रिंकलर 41 पाइप व 11 नोजल का सैट किसानों को वितरित किया गया है। जिसकी डिलीवरी अधिकृत बिक्रेता से गांव में ही मंगवाकर की जा रही है। कुलदीप का आरोप है कि गांव के छोटे-छोटे किसानों की आईडी व खतौनी लेकर उनके नाम पर स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट चढ़ाए जा रहे हैं। सत्यापन के नाम पर कृषि अधिकारी के साथ छोटे किसानों की फोटो खिंचवाकर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इन सेटों को बड़े स्तर पर मटर की खेती करने वाले ठेकेदारों को बेचा जा रहा है। उनका कहना है कि जिन किसानों के नाम पर सरकारी सब्सिडी का धंधा किया जा रहा है, वास्तव में उन्हें पाइपलाइन की कोई जरूरत है। इन्हीं किसानों के सिब्सिडी की राशि के अग्रिम चेक लेकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर भी जालसाली कर सब्सिडी हड़पी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देर रात सितारगंज पहुंचे एसएसपी, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की
Next: पौड़ी परिसर की मैस में घटिया भोजन परोसने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.