Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ उप चुनाव में कुल 57.64 फीसदी मतदान,  53513 मतदाताओं ने डाले वोट
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उप चुनाव में कुल 57.64 फीसदी मतदान,  53513 मतदाताओं ने डाले वोट

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ उप निर्वाचन में बीते दिन हुए मतदान में कुल 57.64 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि केदारनाथ विधानसभा में कुल 90875 मतदाता थे, जिनमें 45956 महिला और 44919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 20 नवंबर को हुए मतदान में कुल 53513 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। जिसमें 28345 महिला तथा 25168 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिकों, दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 284 ईटीपीबीएस के पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं। जबकि नोडल अधिकारी परिवहन संगीता भट्ट ने बताया कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 450 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है जो विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य में उपयोग में लाए गए तथा 205 छोटे-बड़े वाहनों में जीपीएस का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही 184 वाहन निर्वाचन पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराए गए तथा 30 छोटे-बड़े ट्रक भी निर्वाचन कार्य में लगाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में डेढ़ टन अजैविक कचरा एकत्र किया
Next: उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण गठन पर तत्काल हो कार्यवाही: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.