Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण गठन पर तत्काल हो कार्यवाही: महाराज
  • देहरादून

उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण गठन पर तत्काल हो कार्यवाही: महाराज

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए पर्यटन मंत्री ने बुधवार को उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन को कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि जल्द प्रक्रिया को पूरा किया जाए। ताकि अगले साल चार धाम यात्रा को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। पर्यटन विकास परिषद में हुई समीक्षा बैठक में महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा समेत अन्य धामों और प्रमुख पर्यटन स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने को यात्रा विकास प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है। इससे व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी। महाराज ने कहा कि रुद्रप्रयाग स्थित दूरस्थ गांव ब्यूंखी को पर्यटन ग्राम बनाने के अलावा नाथ सर्किट, पांडव सर्किट, विवेकानंद सर्किट और रविंद्र नाथ टैगोर सर्किट बनाने की कार्यवाही भी शुरू की जाए। महाराज ने जीएमवीएन और केएमवीएन के एकीकरण की प्रक्रिया को भी तेज किए जाने के निर्देश दिए। जल्द विधिवत प्रस्ताव तैयार कर एकीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
महाराज ने निर्देश दिए कि टनकपुर होते हुए जनकपुर नेपाल के लिए रघुनाथ जी की यात्रा और पशुपतिनाथ से त्रियुगीनारायण तक शंकर जी की बारात के आयोजन को संस्कृति विभाग के साथ मिलकर तैयारियां की जाएं। कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ-साथ भारत नेपाल संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
कहा कि विदेश भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रा के दौरान नगद धनराशि देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए विदेश भ्रमण के दौरान ट्रैवल कार्ड के प्राविधान होना चाहिए। कहा कि कालीमठ मंदिर की सीढ़ियां काफी खड़ी हैं। इससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सीढ़ी के स्टेप को छोटा करने के साथ साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को मंदिर तक जाने के लिए व्हील चेयर ले जाने के लिए भी व्यवस्था की जाए। बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, अपर सचिव अभिषेक रोहेला, पूजा गर्ब्याल, संतोष गंगवार मौजूद रहे।

एएसआई से मांगी जाएगी छूट
महाराज ने रुद्रप्रयाग स्थित प्राचीन मनणामाई मंदिर के स्थलीय विकास के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एसआई) संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत के नियमों में शिथिलता बरतने को केंद्र सरकार से बात की जाएगी। एएसआई के कड़े प्रावधानों के चलते संरक्षित मंदिरों की 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर पाबंदी है। इस कारण पौराणिक मंदिरों का स्थलीय विकास, जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ उप चुनाव में कुल 57.64 फीसदी मतदान,  53513 मतदाताओं ने डाले वोट
Next: कार के ऊपर पलटा सेना का वाहन, चालक बाल बाल बचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.