Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अहंकारी भाजपा को सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता: आर्य
  • देहरादून

अहंकारी भाजपा को सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता: आर्य

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस मुख्यालय में केदारनाथ विधानसभा में गतिमान मतदान का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने दूरभाष पर विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की और हालात का जायजा लिया। आर्य ने कहा की केदारनाथ में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बहुत सजग हैं और भाजपा की मंशा और चालों से भली भांति परिचित हैं। ऐसे में सभी केंद्रों पर बहुत मुस्तैदी के साथ कार्यकर्ता मतदान केंद्रों में पैनी निगाह बनाए हुए हैं।अहंकारी भाजपा को एक बार फिर जनता सबक सिखाएगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है, सकारात्मक संकेत केदारनाथ से प्राप्त हो रहे हैं। जनता में भी खासा उत्साह मतदान को लेकर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी जनता में भाजपा सरकार और शासन को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। वही आक्रोश अब मतदान में भी फलीभूत होगा। आर्य ने कहा की कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकजुटता और कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में प्रतिभाग किया, जिसका प्रतिफल आने वाली 23 तारीख को देखने को भी मिलेगा। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा जान चुकी है की केदारनाथ में उसका सुपड़ा साफ होने वाला है, इसीलिए धनबल, बाहुबल, शराब और सत्ताबल का इस्तेमाल केदारनाथ में भरपूर किया जा रहा है, लेकिन इसका कोई असर केदारनाथ की जनता पर पड़ने वाला नहीं है। केदारनाथ की जनता अपने अपमान और अनदेखी का बदला भाजपा सरकार से लेने जा रही है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और विधायक गोपाल सिंह राणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का हुआ समापन
Next: विरोध के चलते पैमाइश करने पहुंची टीम बैरंग लौटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.