Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रसव के दौरान महिला की मौत में आरोपी जीएनएम को हटाया
  • नैनीताल

प्रसव के दौरान महिला की मौत में आरोपी जीएनएम को हटाया

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  जीएनएम की कथित लापरवाही से प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसे लेकर परिवार के लोगों ने गढ़ीनेगी पीएचसी में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर सीएमओ ने जसपुर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस को जांच के लिए भेजा। प्रथम दृष्टयता महिला के प्रसव में लापरवाही बरते जाने की बात सामने आने पर जीएनएम (नर्स)को वहां से हटा दिया गया है। इस मामले में जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। गढ़ीनेगी निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी किरन देवी गर्भवती थी। उसे गढ़ीनेगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया गया था। 10 जनवरी, 2024 को किरन का पंजीकरण कर उसे टीकाकरण का कार्ड दे दिया गया। इसके बाद उसे नियमित टीके लगते रहे। नौ माह का गर्भ पूरा होने पर किरन ने पीएचसी पहुंचकर जीएनएम को दिखाया। जीएनएम ने उसे सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिलाते हुए कुछ दिन और रुकने को कहा। 17 अक्तूबर को किरन को प्रसव के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। पूछने पर जीएनएम सामान्य डिलीवरी कराने का भरोसा दिलाते हुए परिजनों से धैर्य बनाए रखने के लिए कहती रही। शाम पांच बजे जीएनएम ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि केस बिगड़ गया है। इसपर परिजन किरन को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपी जीएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पीएचसी में हंगामा काटा। मृतका के पति की ओर से इस मामले में सीएम और सीएमओ को शिकायत भेजी गई। सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर शनिवार को जसपुर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत गढ़ीनेगी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रधान पति सचिन बाठला, आकांक्षा ठाकुर ने आरोपी जीएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. गहलोत ने बताया कि उस दिन महिला चिकित्सक अवकाश पर थी। प्रथम दृष्टयता जीएनएम की लापरवाही सामने आई है। उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी का सामान चोरी कर वाहन चालक फरार, केस दर्ज
Next: विद्यार्थियों ने किया सूर्य मंदिर और मानसखंड विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.