Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
  • हरिद्वार

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
rns featured image new

रुडकी। लक्सर के बसेड़ा खादर गांव से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। शाम को पति रुडक़ी से मजदूरी कर वापस लौटा तो तीनों बच्चे रोते मिले। खोजबीन के बावजूद पत्नी का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है। लक्सर कोतवाली के बसेड़ा खादर गांव के युवक की शादी करीब पंद्रह साल पहले रुडक़ी के मोहल्ला शेखुपुरा की युवती के साथ हुई थी। तब से उसकी पत्नी ससुराल में पति संग रह रही थी। उसका पति पिछले कई साल से रोज रुडक़ी जाकर मेहनत मजदूरी का काम कर रहा है। दो दिन पहले भी युवक काम करने रुडक़ी गया था। शाम को वह घर लौटा तो तीनों बच्चे रोते हुए मिले, जबकि पत्नी वहां नहीं थी। युवक ने पहले आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन पत्नी का पता नहीं लगा। अगले दिन उसने कई रिश्तेदारों और जानकारों के घर भी जानकारी ली, परंतु पत्नी वहां भी नहीं थी। इसके बाद युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिन से उसकी पत्नी लक्सर हरिद्वार रूट पर टेंपो चलाने वाले एक युवक के संपर्क में थी। उसके साथ बातें करने को लेकर उसने कई बार पत्नी को नसीहत भी किया था। वही उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में एक टीम को लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट से लगी टायर की दुकान में भीषण आग
Next: प्रेमी युगल ने जहर खाया, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.