Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार की किश्तें नहीं चुका पाया तो बन गया तस्कर, 10 लाख से अधिक के गांजे के साथ हुआ गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

कार की किश्तें नहीं चुका पाया तो बन गया तस्कर, 10 लाख से अधिक के गांजे के साथ हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की भतरौजखान टीम ने 10 लाख 35 हजार के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। दरअसल शनिवार को भतरौजखान थाना पुलिस टीम भिकियासैण पुल के पास चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी जिसके ड्राइवर ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगा दी। करीब साढ़े चार किलोमीटर कार का पीछा कर पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को दबोच लिया। आरोपी राजीव रावत (38 वर्ष) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी ग्राम रिगोंडा, रामनगर जिला नैनीताल की कार से चार कट्टों में 41.40 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कार टैक्सी में चलाता है, जिसे उसने बैंक किश्तों में लिया था, जिसकी किश्तें नहीं दे पा रहा था। अधिक पैसे कमाने के लिये गांजा तस्करी करने लगा। वह इस गांजे को इकूखेत-सराईखेत से ला रहा था जिसे रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिये ले जा रहा था। यहाँ पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, कांस्टेबल शमीम अहमद, महेन्द्र सिंह, हरीश पांडे शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईए का बड़ा एक्शन, जम्मू कश्मीर-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में की छापेमारी, आतंकी फंडिंग को लेकर हुई कार्रवाई
Next: चौखंबा से विदेशी महिला पर्वतारोहियों का तीन दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.