Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल में चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को किया आग के हवाले
  • राष्ट्रीय

बंगाल में चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को किया आग के हवाले

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए और आज सुबह से ही भारी बवाल चल रहा है। आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर सहित स्थानीय महिषमारी पुलिस चौकी में जमकर तोडफ़ोड़ की।
भीड़ ने पुलिस चौकी में आग तक लगा दी। इलाके में मुख्य सडक़ को भी अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने घटनास्थल पर पहुंचे बारुईपुर के एसडीपीओ को दौड़ाया। उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
वहीं, इस घटना में आरोपित मोस्ताकिन सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि छात्रा शुक्रवार दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली थी। शाम से रात हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता रात में जयनगर थाने गए। आरोप है कि कथित तौर पर, पुलिस ने उस समय उनसे गुमशुदगी की शिकायत लेने से इन्कार कर दिया।
देर रात घर से 500 मीटर दूर एक जलाशय के पास से छात्रा का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर चोट के भी कई निशान थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो छात्रा की हत्या नहीं होती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध संघ में 30 लाख की अनियमितता में डेयरी सहायक निदेशक निलंबित
Next: एनआईए का बड़ा एक्शन, जम्मू कश्मीर-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में की छापेमारी, आतंकी फंडिंग को लेकर हुई कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.