Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शनिवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की तथा मंदिर एवं आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जागेश्वर मंदिर पूजा अर्चना की तथा जनपद वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर मास्टर प्लान सरकार की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए यहां होने वाले सभी कार्यों को त्रुटिहीन एवं गुणवत्तापरक तरीके से करें। जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों की भी समस्या सुनी। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके घरों की मरम्मत करने में पुरातात्विक विभाग से समन्वय न बन पाने के कारण अनुमति नहीं मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने पुरातात्विक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नियमानुसार परमिशन दें। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी कहा कि सभी लोग स्थानीय एवं पहाड़ी शैली में घरों की मरम्मत कराएं तथा होम स्टे के रूप में अपने घरों का विकास करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना का लाभ भी दिलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जागेश्वर धाम प्रसिद्ध धामों में से है तथा प्रधानमंत्री जी के आगमन से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां फूलों की भी बहुत आवश्यकता है इसलिए इस क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से फूलों की खेती पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के विकास साथ साथ आर्थिक विकास भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार धौलखंडी, उपजिलाधिकारी एनएस नगन्याल, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, तहसीलदार बरखा जलाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नागरिक हितों की रक्षा को सशक्त भू-कानून लाया जाएगा : मुख्य सचिव
Next: हंस आजीविका परियोजना के माध्यम से मधुमक्खी पालन का दिया प्रशिक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.