Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में दिलाई यात्रियों को स्वच्छता शपथ
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में दिलाई यात्रियों को स्वच्छता शपथ

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर रविवार को केदारनाथ धाम में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर केदारपुरी में सफाई के साथ ही तीर्थयात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जबकि यहां आने वाले हर यात्री, कर्मचारी, मजदूरों को धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा रविवार को वीआईपी हैलीपैड से लेकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। केदारनाथ मंदिर परिसर के साथ मंदिर प्रवेश पुल तक यात्री, विभिन्न कर्मचारी, मजदूर आदि को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ लगातार धाम में सफाई अभियान चला रही है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र अनेक स्थानों से गंदगी उठा रहे हैं। जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ऊखीमठ के निर्देशों पर अभियान के अलावा भी यात्रा शुरू होने से अब तक निरंतर सफाई की जा रही है। इस मौके पर नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार सहित पर्यावरण मित्र मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास की हत्या की आशंका, पुलिस को सौंपी तहरीर
Next: किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.