Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इंश्योरेंस कंपनी को 5 लाख 78 हजार रुपये मुआवजा भुगतान करने के आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

इंश्योरेंस कंपनी को 5 लाख 78 हजार रुपये मुआवजा भुगतान करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 28/12/2020
rns featured image new

काशीपुर। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीपुर ने सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पत्नी व अन्य परिजनों को 5 लाख 78 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दिया है। 7 जुलाई 2018 को ग्राम फैजुल्लागंज ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी चौकीदार की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई थी। पत्नी ने मुआवजे का वाद कोर्ट में दायर किया था। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज निवासी गंगा देई ने ठाकुरद्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जुलाई 2018 उसके पति ठाकुरद्वारा में ही नईम अहमद की आरा मशीन पर रात में चौकीदारी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक संख्या यूपी-22-एटी-0731 लकड़ी लेकर आया। उस समय विक्रम सिंह आरा मशीन पर खड़े होकर चौकीदारी कर रहे थे। रात में करीब 11:00 बजे ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बिना इंडिगेटर व हार्न दिए बैक कर दिया। ट्रक के पीछे खड़ा विक्रम उसके नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने मुआवजे के लिए जिला जज ऊधमसिंह नगर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के लिए मामला अपर जिला जज काशीपुर ओम कुमार की अदालत में भेजा गया। मृतक के परिजनों की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता कैलाश चंद्र प्रजापति ने न्यायालय को मृतक पत्नी गंदा गंगा देई, चश्मदीद गवाह चरण सिंह को परीक्षित कराया। न्यायालय को बताया कि इस घटना में सारी गलती ट्रक चालक की थी। अधिवक्ता प्रजापति के तर्कों से सहमत होकर और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद कोर्ट ने ट्रक की बीमा कंपनी न्यू इंडिया इंश्योरेंस को आदेश दिया कि वह मृतक के परिजनों को 578000 रुपये साढ़े सात प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुडक़ी ने बनाया ट्रैकर एप
Next: युवती से छेड़छाड़ पर युवक को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.