Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पशमीना रजाई घोटाला मामले में दुग्ध संघ के पूर्व जीएम का नाम पुष्ट
  • नैनीताल

पशमीना रजाई घोटाला मामले में दुग्ध संघ के पूर्व जीएम का नाम पुष्ट

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी। एक साल पहले नैनीताल-लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में बिना टेंडर के लाखों रुपये की पशमीना रजाई खरीद घोटाले में दुग्ध संघ के तत्कालीन जीएम निर्भय नारायण सिंह पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। घोटाले के आरोप की जांच कर रहे दुग्ध संघ अल्मोड़ा के सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने अपनी जांच रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। रिपोर्ट में तत्कालीन जीएम को घोटाले का जिम्मेदार माना गया है। डेरी निदेशक संजय कुमार खेतवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजे जाने की बात कही है। नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ के तत्कालीन जीएम निर्भय नारायण सिंह के खिलाफ जनवरी 2024 में शिकायत होने के बाद जांच शुरू की गई थी। सिंह पर साल 2023 में दुग्ध संघ में टेंडर वितरण, सूचना प्रकाशन, पशमीना रजाई खरीद और कमेटी के दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान दुग्ध संघ की कमाई के लाखों रुपये अनावश्यक तौर पर खर्च कर लाखों रुपये का घोटाला करने का आरोप था। इस मामले की जांच शासन स्तर से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपी गई थी। कमिश्नर की जांच में आरोप सही साबित हुए थे। इसके बाद शासन से जांच अल्मोड़ा दुग्ध संघ के सहायक निदेशक लीलाधर सागर को विभागीय जांच सौंपी गई। जांच अधिकारी सागर ने अपनी रिपोर्ट तो भेजी लेकिन घोटाले के जिम्मेदार लोगों के नाम रिपोर्ट में खोले ही नहीं। शासन स्तर से सख्ती हुई तो दोबारा जांच रिपोर्ट तलब की गई। डेरी निदेशक खेतवाल ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी ने मंगलवार को जांच रिपोर्ट दे दी है। जांच रिपोर्ट में आरोपों को सही ठहराते हुए दुग्ध संघ के तत्कालीन जीएम निर्भय नारायण को जिम्मेदार माना गया है। डेरी निदेशक ने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में तत्कालीन जीएम के अलावा प्रोक्योरमेंट डिपार्टमेंट के भी कुछ लोगों के नाम शामिल हैं। निदेशक ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन स्तर से होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध होर्डिंग मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
Next: अतिवृष्टि प्रभावितों हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹56.30 लाख की धनराशि और स्वीकृत की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.