Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध होर्डिंग मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
  • नैनीताल

अवैध होर्डिंग मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। देहरादून नगर निगम में होर्डिंग और यूनिपोल टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई के संबंध में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को तय की गई है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी और न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई की। देहरादून नगर निगम की तरफ से कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सरकार को सौप दीं थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने मामले में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में 2013 से 2023 तक देहरादून नगर निगम में होर्डिंग एवं यूनिपोल की टेंडर प्रक्रिया में कई तरह की अनियमितताएं हुई हैं। इससे नगर निगम को करीब 300 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। 11 अगस्त 2023 को थापर ने इसकी शिकायत मेयर और सचिव शहरी विकास से की थी। शिकायत में बताया था कि 325 अवैध होर्डिंग की वसूली किसने की और कौन इन्हें बेच रहा है, इसकी जांच कराई जाए। लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर कोई निर्णय नहीं लिया। जबकि 2019 में नगर निगम ने एक कमेटी बनाकर इसका सर्वे भी कराया और 325 होर्डिंग अवैध पाई गईं। याचिका में कहा है कि इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थापर ने जनहित याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच करने के आदेश राज्य सरकार को दिए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां-बेटी की गोली मारकर हत्या का आरोपी दोषी करार
Next: पशमीना रजाई घोटाला मामले में दुग्ध संघ के पूर्व जीएम का नाम पुष्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.