Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीटेक के छात्रों को नहीं मिल रहा एनईपी का लाभ
  • पौड़ी

बीटेक के छात्रों को नहीं मिल रहा एनईपी का लाभ

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में इंजीनियरिंग विभाग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति (एनईपी) का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां छात्र लंबे समय से बीटेक द्वितीय वर्ष में अपना ट्रेड बदलना चाह रहे हैं, लेकिन विभाग इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। जोकि नई शिक्षा नीति-2020 का खुला उल्लंघन है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि में आरटीआई भी दायर की गई है, लेकिन अभी तक विवि प्रशासन ने आरटीआई का जवाब नहीं दिया है। बता दें कि पूरे देश में एनईपी वर्ष 2021 में लागू हो गई थी। जिसके प्रचार-प्रसार को लेकर सेमिनार सहित बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन गढ़वाल विवि के बीटेक विभाग में अभी तक छात्रों को एनईपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्र अपनी मनपंसद के विषयों को चयनित नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा और छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने बताया कि गढ़वाल विवि के बीटेक विभाग की ओर से छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बताया कि वर्ष 2015 में लागू सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत बने नियमों को वर्ष 2021 में एनईपी लागू होते ही निरस्त कर दिया गया था। एनईपी लागू होते ही प्रवेश लेने वाले नए छात्रों के लिए बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश पर ट्रेड बदलने का विकल्प दिया गया है, लेकिन गढ़वाल विवि द्वारा नियम को दरकिनार कर छात्रों को अपने मनपंसदीदा विषय चुनने से वंचित रखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे दो करोड़ रुपये
Next: क्लेमनटाउन में बाइक सवारों पर जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.